फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला चिकित्सक ने टोल कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

Sat, 04 Oct 2025 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय गजरौला कला की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पल्लवी गंगवार ने टोल कर्मियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसमें मासिक पास बनवाने के दौरान टोल कर्मियों की ओर से अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। टोल मैनेजर ने किसी तरह की अभद्रता से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में डॉ. पल्लवी गंगवार ने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह पीलीभीत से गजरौला होम्योपैथिक अस्पताल आ रहीं थीं। इसी समय वह टोल प्लाजा के मासिक पास का नवीनीकरण कराने के लिए पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग के खाग सराय टोल पर रुक गईं। जहां कर्मचारी ने कागज के नाम पर उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

मामले में टोल प्लाजा के कैशियर सुनील कुमार ने बताया कि एक मैडम आईं थी।
मासिक पास नवीनीकरण करने के लिए उनको वाहन के कागजों की फोटोकॉपी लाने के लिए कहा था और किसी तरह की कोई बात नहीं हुई।
टोल मैनेजर मनीष सिंह ने बताया कि मासिक पास नवीनीकरण के लिए सिर्फ कागज मांगे गए थे। किसी तरह की कोई अभद्रता नहीं की गई है। बाद में पास बना भी दिया गया था। महिला के साथ अभद्रता नहीं की गई थी।
विज्ञापन

वहीं, थानाध्यक्ष गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि कर्मी के द्वारा अभद्रता के मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें