फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसानों ने गन्ना अधिकारी के कार्यालय परिसर में दिया धरना

विज्ञापन
गन्ना कार्यालय में किसानों को संबो​धित करता किसान। संवाद
विज्ञापन
गन्ना किसानों को बकाया भुगतान न होने समेत अनेक मुद्दों को उठाया
विज्ञापन

पीलीभीत। गन्ना किसानों की मांगों को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने तीसरे बार गन्ना कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि चीनी मिलों के द्वारा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें देरी से दिए जाने वाले भुगतान में किसी तरह का ब्याज भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी गन्ना कार्यालय पहुंचे। यहां पर गन्ना संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संगठन ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान ने बताया कि पिछले बार भी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन उनकी समस्या का अब-तक समाधान नहीं किया गया है। धरना देने वालों में नत्थूलाल, फूलचंद्र, देवेंद्र कुमार, सियाराम, हरीश गंगवार, नरेश गंगवार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें