फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में धान खरीद का हाल जानने पहुंचे विधायक, किसानों में गिनाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने एसडीएम के साथ मंडी समिति में पहुंचकर धान खरीद की हकीकत जानी। टोकन जारी न होने और कई दिनों तक धान की तौल न होने से परेशान किसानों ने विधायक को अपना दुखड़ा सुनाया। उधर, क्रय केंद्र प्रभारियों ने धान उठान की समस्या बता दी। विधायक ने एसडीएम को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम राजेंद्र प्रसाद के साथ पहुंचे विधायक को देखते ही किसान समाधान की आस में समस्याएं लेकर पहुंच गए। किसानों ने टोकन जारी न होने, धान की धीमी तौल की शिकायत की। एसडीएम ने विधायक को बताया कि बगैर मंडी पास के कुछ किसान मंडी आ गए थे। अब इनको टोकन जारी करवा दिया जाएगा। किसान गुरमंगद सिंह ने लालपुर अमृत में कई दिन से धान खरीद बंद होने की बात कही।
एसडीएम ने बताया कि खरीद केंद्र प्रभारी के न पहुंचने से खरीद बंद चल रही है, जिसे जल्द शुरू करा दिया जाएगा। कई किसानों ने मंडी में प्रवेश न मिलने का मामला रखा। इस पर एसडीएम ने कहा कि मंगलवार को मंडी गेट पर खड़ी 126 ट्रॉलियों को मंडी में प्रवेश दिया गया था। अब बृहस्पतिवार को शेष ट्रालियों को प्रवेश मिलेगा। शेरपुर मकरंदपुर के किसान मुखत्यार सिंह ने गुड़ मंडी में धान की खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि टोकन जारी होने के बाद सिर्फ रसूखदार किसानों का धान पहले तौला जा रहा है। मंडी के धान खरीद केंद्र प्रभारी सुनील सक्सेना ने खरीद केंद्रों से धान न उठान होने की समस्या विधायक के सामने रखी। आरएफसी प्रथम खरीद केंद्र प्रभारी ने धान उतार में राइस मिलर्स पर आनाकानी करने का आरोप लगाया। विधायक ने सभी की बात सुनी और एसडीएम को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें