पूरनपुर। अक्तूबर में गन्ने की सह फसली बोवाई तेजी से चल रही है। गांव चंदिया हजारा में बर्टिकल विधि से सह फसली बोवाई की शुरुआत शनिवार को कराई गई।
अक्तूबर में गन्ना की बोवाई में सह फसली का प्रचलन है। शारदा नदी के अधिकतर किसान बाढ़ समाप्त होने पर सह फसली गन्ना की बोवाई करते हैं। इसमें गन्ने के साथ आलू, सरसों, मटर आदि फसल लगाकर दोहरा लाभ किसानों को मिलता है। शनिवार को चंदिया हजारा में एक प्राइवेट चीनी मिल के अफसरों की मौजूदगी में गन्ने की सह फसली की बोवाई का शुभारंभ किया गया।
इसमें एक लाइन से दूसरी लाइन की दूरी पांच फुट और गन्ने की एक फुट दूर बोवाई कराई गई। सहकारी गन्ना समिति के प्रभारी सचिव संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अक्तूबर की गन्ना बोवाई में सहफसली का लाभ मिलता है। क्षेत्र में सह फसली गन्ने की बोवाई कई किसान करते हैं। संवाद