फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फार्मर्स क्रिकेट क्लब ने अमरिया को हराकर जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को युवा क्रिकेट क्लब अमरिया और फार्मर्स क्रिकेट क्लब कटमटा के बीच लीग मैच खेला गया। एकतरफा रहे मुकाबले में फार्मर्स क्रिकेट क्लब ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी युवा क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम निर्धारित 14 ओवर के मैच में 11.5 ओवर में 88 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। इसके बाद 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मर्स क्रिकेट क्लब कटमटा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 6.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। फार्मर्स क्रिकेट क्लब की जीत में सरन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 32 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, गोपेंद्र सिंह, विनय कुमार गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, रफीकुल, मुजस्सिम मलिक, सलमान, शाहरुख खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें