पीलीभीत। नकटादाना विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन में फॉल्ट से 20 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद भी करीब तीन घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।
देर रात शहर के नकटादाना उपकेंद्र पर 33 केवी की लाइन में फाॅल्ट हो गया। इसके चलते शहर के आवास विकास कॉलोनी, साहूकारा, देशनगर, डोरीलाल,चौक बाजार, खकरा चौकी, मोहल्ला डालचंद, मोहम्मद फारूक समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। ऐसे में उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने तीन घंटे के बाद आपूर्ति सुचारू कराई। संवाद