फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Death: खेत में काम कर रहे किसान पर भालू का हमला, लहूलुहान मिला शव; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 24 Jan 2024 03:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में भालू के हमले में किसान की मौत हो गई। खेत पर उसका लहूलुहान शव मिला। यह पूरा मामला माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव का है।
विज्ञापन
किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलीनगर क्षेत्र में जंगल से सटे इलाके में स्थित खेत पर फसल की रखवाली करते समय भालू ने किसान रामलाल पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घर न लौटने पर परिजन ने खोजबीन की तो खेत पर उसका लहूलुहान शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी के बाद भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई घंटे बीतने के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव निवासी लालाराम (26) का बराही के जंगल से दो सौ मीटर दूर पांच बीघा खेत  है। परिजन ने बताया कि लालाराम मंगलवार शाम रोजाना की तरह रखवाली करने खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान जंगल से बाहर आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह तड़के तक घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। पहले गांव में देखा, इसके बाद खेत की ओर पहुंचे तो लालराम का लहूलुहान शव बरामद हुआ। शव खेत में रखवाली के लिए पड़ी झोपड़ी के आसपास ही पड़ा था। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


लालाराम की गर्दन, पीठ व हाथों पर घाव के निशान हैं। चेहरा फाड़ दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में भालू की अक्सर चहलकदमी रहती है। शरीर पर घाव के निशान देखकर भालू के हमले की आशंका जताई जा रही है। इधर घटना की जानकारी होने के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें