बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में राशन कार्ड विहीन सभी लोगों की फैमिली आईडी बनाई जाएगी।
एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड विहीन लोगों की फैमिली आईडी बनाई जाएगी। नगर क्षेत्र में स्थानीय निकाय के कर्मचारी, ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक के कर्मचारी और लेखपाल इस कार्य में सहयोग करेंगे। फैमिली आईडी बनाने का कार्य मुख्य रूप से पूर्ति विभाग के कर्मचारी करेंगे।
पूर्ति विभाग वालों के पास राशन कार्ड संबंधी अभिलेख होते हैं। फैमिली आईडी में पूरे परिवार का विस्तृत विवरण होगा। इस योजना का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द फैमिली आईडी बनाए जाने का कार्य शुरू हो जाएगा। विभाग के कर्मचारी फैमिली आईडी बनाए जाने का कार्य एसडीएम के निर्देशन में करेंगे। संवाद
राशन कार्ड से वंचित परिवार बनवाएं फैमिली आईडी : एसडीएम
पीलीभीत। एसडीएम सदर ऋद्धा सिंह ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि एक परिवार एक पहचान योजना के तहत ऐसे परिवार, जो राशन कार्ड से आच्छादित नहीं हैं, अपने सभी सदस्यों के आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी जनसुविधा केंद्र पर जाकर फैमिली आईडी अवश्य बनवाएं।
उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी के माध्यम से राज्य सरकार डिजिटल डेटाबेस तैयार कर रही है, जिसके आधार पर पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसलिए सभी पात्र परिवार समय रहते फैमिली आईडी बनवाकर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं। संवाद