पीलीभीत। फर्रुखाबाद की घटना को लेकर जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को जिलेभर की अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। सभी दुकानों से शराब का सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजा है। दुकानों पर सेल्समैनों को सख्ती के साथ निर्देश दिए गए हैं।
अंग्रेजी शराब पीने ने तीन मार्च को फर्रुखाबाद में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी को लेकर जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, प्रयागनी मिश्रा और राजेंद्र कुमार के साथ अंग्रेजी दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने जिलेभर की 35 दुकानों पर निरीक्षण कर क्यूआर कोड, लेबल की जांच की। मौके पर मिथाइल टेस्टिंग किट से शराब की जांच की।
इसके अलावा टीम के सदस्यों ने सभी दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। आबकारी अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानों का निरीक्षण की सेल्समैनों और दुकान मालिकों केे सख्ती के साथ निर्देश दिए गए है। अगर किसी दुकान पर मिलावट मिलती हैं, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किट से जांच के दौरान मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद भी सावधानी बरते के निर्देश दिए गए है।