पूरनपुर क्षेत्र के गांव रूरिया सलेमपुर में चक मार्ग का चिन्हांकन करते तहसीलदार।स्रोत:राजस्व विभ
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई में तहसीलदार के पहुंचने पर भी रास्ते से कब्जा नहीं हट सका। तहसीलदार ने चार लोगों को पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की।
तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव पिपरिया दुलई में एक रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। इससे गांव के तमाम लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। इसकी शिकायत पर टीम के साथ तीन दिन पहले पहुंचकर कब्जा हटवाने की कोशिश की गई। कब्जा न हटने पर कब्जेदारों को बुलाकर कब्जा हटाने के लिए कहा।
इसके बाद एक पक्ष के लोगों के न मानने पर दूसरे पक्ष के लोग भी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हुए। इसको लेकर रास्ते से कब्जा नहीं हटाया जा सका। उन्होंने बताया कि रास्ते पर कब्जा करने वाले चार लोगों को पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया।
कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि गांव पिपरिया दुलई निवासी शांति स्वरूप, राजेंद्र वर्मा दूसरे पक्ष के राजीव वर्मा, आदर्श वर्मा को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया। चारों का एसडीएम कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
००००
रुरिया सलेमपुर में चकरोड का कराया चिह्नीकरण
तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में सड़क किनारे एक चकरोड है। जिसका चिह्नीकरण न होने से अधिकांश लोगों को चकरोड होने की जानकारी नहीं थी। मंगलवार को चकरोड का चिह्नीकरण करा दिया गया। अब किसान चकरोड से अपने खेतों में जा सकेंगे।