बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल सेठपाल सिंह।संवाद
बीसलपुर (पीलीभीत)। बरेली मार्ग पर गांव रिछोला सबल के पास मंगलवार की सुबह दो वाहनों की आमने सामने भिड़ंत में दो बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वाहन सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरा।
लखनऊ के रकाबगंज निवासी नवनीत शुक्ला मंगलवार को सुबह कार से बीसलपुर होकर बरेली जा रहे थे। कार पर उनके परिवार के ही शंकर दयाल भी थे। रास्ते में गांव रिछोला सबल के पास सामने से आ रही मैटाडोर और उनकी कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि मैटाडोर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में कार में सवार दोनों लोग और मैटाडोर चालक सहारनपुर के कस्बा देवबंद निवासी सैठपाल सिंह घायल हो गए। शंकरदयाल और सेठपाल सिंह को ज्यादा चोटें आईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की वजह से जाम की स्थिति भी बनी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन अपने कब्जे में लिए हैं। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अभी इस संबंंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।