फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ईवी का आंकड़ा बढ़ा, चार्जिंग प्वाइंट के लिए नहीं हो सके आवेदन

Fri, 12 Dec 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) वाहनों की संख्या बढ़ रही है। परिवहन विभाग में लगातार पंजीकरण हो रहे हैं। मगर, चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था अब तक जिले में नहीं हो सकी है। शासन की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों को चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी एक भी पेट्रोल पंप संचालक या अन्य ने चार्जिंग प्वाइंट के लिए परिवहन विभाग में पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन

वाहन खरीदते समय माइलेज का विशेष ध्यान रखा जाता है। यही वजह है कि सीएनजी गाड़ियों के आते ही पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों की मांग कम हो गई। अब इलेक्ट्रिक वाहन चलन में आ गया है। लोग ईवी कार व बाइक खरीद रहे हैं। हर माह करीब दो से तीन वाहनों का पंजीकरण भी हो रहा है। पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ता देख शासन से निर्देश जारी किए गए कि अब पेट्रोल पंपों पर इन वाहनों की चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी। इसको लेकर विभागीय अफसरों को पत्र भी भेजा गया। पत्र आने के करीब एक साल बाद भी विभाग के पास कोई भी आवेदन नहीं आया है। वहीं ईवी वाहनों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है।
-
तीन सालों में बढ़ गया विभागीय आंकड़ा
वर्ष कारों की संख्या दोपहिया वाहन
2023 16 98
2024 22 103
2025 36 148

चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने को लेकर शासन से निर्देश जारी हुए थे। इसको लेकर चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश भी दिए गए, लेकिन अभी किसी का आवेदन विभाग के पास नहीं आ सका है।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें