फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2083 ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा, 347 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
बीएड की परीक्षा देकर वापस लौटते अभ्यार्थी - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पांच केंद्रों पर शुक्रवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई गई। केंद्रों के अंदर बिना मास्क के परीक्षार्थियों को एंटी नहीं दी गई। परीक्षा के दौरान केंद्र के 500 मीटर दायरे की दुकानें बंद रहीं। दोनों पालियों में 2430 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 2083 ने परीक्षा दी, जबकि 347 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 के लिए छह अगस्त को परीक्षा कराई गई। जिले में इसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में दो, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज और उपाधि महाविद्यालय में चयनित किए गए थे। परीक्षा से एक दिन पहले प्रशासनिक अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया था।
परीक्षा नौ बजे से शुरू हुई। सुबह आठ बजे से अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए। साढ़े आठ बजे एडमिट कार्ड और आईडी चेक करने के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया। बिना आईडी वाले अभ्यर्थियों को लौटा दिया, मगर बाद में आईडी की कॉपी लाने पर उन्हें भी प्रवेश दे दिया गया। इसके अलावा मुख्य गेट से लेकर आसपास पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। इधर, डीएम पुलकित खरे, एसपी किरीट कुमार ने भी केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

किसी भी अभ्यर्थी के पास कोई भी नकल संबंधी सामान नहीं मिला। ठीक 12 बजे परीक्षा समाप्त करा दी गई। प्रथम पाली की परीक्षा में ड्रमंड कॉलेज केंद्र संख्या एक में 300 में 283 उपस्थित और 17 अनुपस्थित रहे। ड्रमंड कॉलेज केंद्र संख्या दो पर 300 में 277 ने परीक्षा दी, 23 गैर हाजिर रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 330 में 312 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 18 गैरहाजिर रहे।
एस एन इंटर कॉलेज में 550 में 468 परीक्षा में शामिल रहे और 32 ने परीक्षा छोड़ दी। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में 500 में 467 उपस्थित, 33 अनुपस्थित और उपाधि महाविद्यालय में 500 में 449 ने अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 51 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से कराई गई। इसमें में भी 173 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
-परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई है। किसी भी केंद्र पर कोई समस्या सामने नहीं आई है। दोनों पालियों में 2083 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 347 गैरहाजिर रहे। परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

-ओमप्रकाश डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें