फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। जंगल बाहर अमरिया क्षेत्र में बीते सात वर्ष से बाघ ही दिखा करते थे लेेकिन अब तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। शनिवार की सुबह पंसोली गांव निवासी शकील अहमद के घर के निकट पहुंचे तेंदुए ने पशुशाला में बंधे बछड़े को निवाला बना लिया। जानकारी पर क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिछले कई वर्षों से बाघों की सक्रियता देखी जा रही है। आबादी क्षेत्र के निकट खेतों में शरण लिए बाघ इंसानों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इन बाघों को कही दूसरी जगह भेजने के लिए कई बार योजनाएं बनी लेकिन सफल नहीं हो सकी। इधर, शनिवार सुबह जंगल से बाहर घूम रहा तेंदुआ खेतों के रास्ते पंसोली गांव की आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। ग्रामीण शकील अहमद ने बताया कि घर से बाहरी क्षेत्र में पशुशाला बनी हुई है। तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर बछड़े पर हमला कर दिया। इसके बाद पास के सरसों के खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। आहट होने पर पशुशाला की ओर पहुंचे तो तेंदुआ खेत में बैठा था। शोर शराबा करने पर तेंदुआ वहां से आगे की ओर निकल गया। सूचना वनकर्मियों को दी गई। रेंजर देवेंद्र पाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पगचिन्ह ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी गई। रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। शाम होने पर तेंदुए को खदेड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें