फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमरिया में बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार बुजुर्ग की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में बरेली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के गांव माधोपुर निवासी मोहम्मद उमर (62) गांवों में साइकिल से फेरी लगाकर कबाड़ा खरीदने का काम करते थे। रविवार सुबह वह कस्बा अमरिया में साइकिल से सुबह साढ़े नौ बजे कबाड़े का भाव जानने के लिए आए थे। इस दौरान वह कबाड़ी की दुकान से भाव जानकर घर लौट रहे थे।
वह जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, तभी कस्बे की ओर से तीव्र गति से जा रहे मोटरसाइकिल सवार ने मोहम्मद उमर को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों की सहयोग से उन्हें सीएचसी अमरिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सगीरन का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। मोहम्मद उमर कबाड़े के काम से होने वाली आमदनी से ही परिवार का भरण पोषण करते थे। इंस्पेक्टर ब्रजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें