फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर खड़ी डीसीएम में पीछे से घुसी दूसरी डीसीएम

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत/जराकोठी।
विज्ञापन
डीसीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- खड़ी डीसीएम खाई में घुसी, चालक घायल 
पूरनपुर हाइवे पर बरेली से तिकुनियां (खीरी) रिफाइंड लेकर जा रही एक डीसीएम थाना गजरौला के गढ़ा के निकट हाइवे पर खड़ी रिफाइंड टिन से भरी डीसीएम में पीछे से घुस गई। हादसे में पीछे वाली डीसीएम का बरेली निवासी चालक मुजीब घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। थाना गजरौला क्षेत्र में गढ़ा के पास एक रिफाइंड टिन से भरी डीसीएम हाइवे पर खड़ी थी। इसी बीच बरेली की ओर से रिफाइंड टिन लेकर खीरी जिले की तिकुनियां जा रही डीसीएम ने हाइवे पर खड़ी डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे खड़ी डीसीएम हाइवे किनारे खाई में जा घुसी। हादसे में खड़ी डीसीएम का चालक मुजीब घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें