फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में भाषा और गणितीय दक्षता बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण गोष्ठी 23 जून को, शिक्षक-शिक्षामित्रों समेत शिक्षा विभाग के सभी कर्मी जुड़ेंगे ऑनलाइन
विज्ञापन

पीलीभीत। निपुण भारत मिशन के तहत प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में भाषा एवं गणितीय दक्षता विकसित करने के प्रयासों को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 जून को राज्यस्तरीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मी शामिल होंगे। इनको अभियान की रणनीति और उद्देश्यों से अवगत कराया जाएगा।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बालवाटिका से कक्षा दो तक के सभी छात्र-छात्राओं में भाषा एवं गणित संबंधी बुनियादी दक्षताओं के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों में अधिगम स्तर को बेहतर बनाना और रुचिकर शिक्षण वातावरण तैयार करना है। इधर, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए गणितीय दक्षताओं के साथ वैज्ञानिक मानसिकता, आलोचनात्मक एवं डिजिटल शिक्षा, पर्यावरण जागरूकता, विविध विषयों की समझ, कला एवं खेल आधारित शिक्षण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से लगातार प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों के बाद नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के आरंभ पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से पुनः संवाद स्थापित करने और उन्हें अभियान की नवीन गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से यह ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की जा रही है। 23 जून को पूर्वाह्न 11:30 बजे यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगा। कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन की आगामी कार्ययोजना, शिक्षण नवाचार, सीखने के परिणामों में सुधार व विद्यालय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि आदेश पर प्रभावी अमल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें