फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में सिर्फ दो घंटे मिली बिजली, गर्मी में सो नहीं पाए लोग

विज्ञापन
मझोला सितारगंज मार्ग पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
घुंघचाई। भीषण गर्मी के दौर में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि पूरी रात सिर्फ लगभग दो घंटे ही बिजली मिली। ऐसे में उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता सो तक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव स्थित उप केंद्र से जुडे घुंघचाई, जितौरिया, पुन्नापुर, दिलावरपुर, लुकटिहाई, सिमरिया, नरायनपुर, कसगंजा,अजीतपुर बिल्हा, गरीबपुर, सिमराया सहित अन्य गांवों में बार-बार ट्रिपिंग और लंबे कट के कारण लोग रात भर जागने को मजबूर रहे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन मात्र आधे घंटे बाद ही ठप हो गई। इसके बाद रात करीब 12 बजे बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर गुल हो गई। शनिवार तड़के करीब 2:25 बजे दोबारा आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लगभग एक घंटे बाद फिर बिजली चली गई। इसके बाद शनिवार सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। पूरी रात बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी खराब रहने से उमस भरी गर्मी लोग रात्रि में सडकों पर टहलते दिखे।
एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि उपकेंद्र को इन दिनों कंट्रोल से बिजली आपूर्ति कम मिल पा रही है, जिसके चलते समस्या उत्पन्न हो रही है। संवाद
-
ट्रांसफाॅर्मर के केबल में लगी आग, अफरा-तफरी



मझोला। गर्मी में लगातार बढ़ते बिजली लोड के कारण उपकरणों में तकनीकी खराबियों के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को मझोला-सितारगंज मार्ग पर स्कूल के सामने लगे ट्रांसफाॅर्मर की केबल में ओवरहीटिंग के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन




बाजार के बीचों-बीच ट्रांसफा-र्मर में आग लगने से किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने तत्परता दिखाते हुए उप केंद्र के कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया। उधर, बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त केबल को बदलने के साथ ही फॉल्ट को ठीक करने के लिए कर्मचारियों ने देर रात तक मेहनत की। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। संवाद
-
बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या बरकरार

पीलीभीत। शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए बिजली फॉल्ट की समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की रात जहां अलग-अलग इलाकों में हुए फॉल्ट से लोग परेशान रहे। वहीं, शनिवार को भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई है। शनिवार को शहर के निरंजनकुंज कॉलोनी में घंटों आपूर्ति प्रभावित रही। रामस्वरूप पार्क के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी समस्या आने से वहां वोल्टेज की समस्या से करीब एक घंटा आपूर्ति बाधित रही। मोहल्ला खकरा में लगे ट्रांसफाॅर्मर में फेस की समस्या आने से भी आपूर्ति करीब दो घंटे प्रभावित हुई। इस तरह अन्य इलाकों में भी कटौती रही। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट परेशानियां आई थीं, इन्हें सूचना के बाद टीम को भेजकर दुरुस्त करा दिया गया। संवाद

मझोला सितारगंज मार्ग पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें