फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर की सड़कों पर बाजार, फुटपाथ गायब, राहें संकरी

विज्ञापन
छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने के बीच अतिक्रमण। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बाजार, अवैध दुकानों के लगने के कारण फुटपाथ ही गायब हो गए हैं। इस कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। नतीजतन, लोगों को संकरी सड़कों से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्मार्ट नगर पालिका द्वारा फुटपाथ बनाने के लिए ठोस कदम न उठाए जाने से आए दिन मुख्य चौराहों और बाजारों में जाम लग रहा है। इससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद, अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में चली गई वेंडिंग जोन की योजना : शहर में फुटपाथ को आजाद कराने के लिए नगर पालिका ने दो वर्ष पहले वेंडिंग जोन बनाने की योजना बनाई थी, ताकि शहर के सभी स्ट्रीट वेंडर्स को स्थान दिया जा सके, लेकिन मलिन बस्ती में वेंडिंग जोन बनने के चलते वहां कोई नहीं पहुंचा। इससे वेंडिंग जोन शुरू होने से पहले ही बंद हो गया। लोगों ने फुटपाथ नहीं छोड़ा। अब भी हालत जस के तस ही है। संवाद


दृश्य - 1

इन मार्गों पर दिक्कत ज्यादा

छतरी चौराहे से सुनगढ़ी मार्ग के बीच अतिक्रमण शहर के छतरी चौराहे से सुनगढ़ी जाने वाले मार्ग के बीच अतिक्रमण करने वालों की मनमर्जी जारी है। छतरी चौराहे के किनारे स्ट्रीट वेंडर्स से सड़कें घेर रखी है, तो उसके कुछ आगे चलते ही मधुवन कॉम्प्लेक्स के सामने के दुकानदारों ने अपना-अपना प्रतिष्ठान का सामान सड़कों तक सजा रखा है। इससे यहां आए दिन जाम लगता है, पैदल चलने वाले तक जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन


-

दृश्य - 2



इलेक्ट्रिक बाजार सड़कों पर

शहर के चावला चौराहे से लेकर लक्ष्मी टॉकीज के बीच इन दिनों इलेक्ट्रिक बाजार में खूब प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। इसमें कूलर, एसी, पंखे, फर्राटा फैन से ग्राहक आकर्षित हो, इसके लिए सड़कों तक रोज सजाया जाता है। जिससे चौड़ी सड़कें सिमट जाती है, फुटपाथ पर नियमित अतिक्रमण होता है। पैदल बाजार जाने वालों के लिए रास्ते में जाम हो जाता है।
-

दृश्य-3

गल्ला मंडी में पैर रखने की तक जगह नहीं
शहर के गल्ला मंडी में फुटपाथ पर अतिक्रमण के हालात ऐसे बने हुए हैं कि यहां लोगों के पैर रखने तक की जगह नहीं है। रोजाना यहां बड़ा बाजार सजता है, लेकिन सब सड़कों पर ही सजता है। इससे सड़कें पूरी तरह बंद हो जाती हैं। पैदल आवागमन के लिए फुटपाथ पर पूरी तरह से अतिक्रमण हावी रहता है। इससे यहां नियमित घंटों तक जाम लगा रहता है।


ठंडे बस्ते में चली गई वेंडिंग जोन की योजना

शहर में फुटपाथ को आजाद कराने के लिए नगर पालिका ने दो वर्ष पहले वेंडिंग जोन बनाने की योजना बनाई थी, जहां शहर के सभी स्ट्रीट वेंडर्स को स्थान दिया जा सके, लेकिन मलिन बस्ती में वेंडिंग जोन बनने के चलते वहां कोई नहीं पहुंचा। इससे वेंडिंग जोन शुरू होने से पहले ही बंद हो गया। लोगों ने फुटपाथ नहीं छोड़ा।


शहर में फुटपाथ ही नहीं, कहां चले लोग
शहर में फुटपाथ होना बहुत जरूरी है। जब फुटपाथ ही नहीं है तो लोग कहां चले। इसके बनने से शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
- रचित


शहर के लिए अलग से फुटपाथ अगर बन जाएंगे तो काफी राहत मिलेगी। स्ट्रीट वेंडर्स भी जहां कहीं अपना प्रतिष्ठान नहीं लगा पाएंगे। - प्रियांश
-

शहर में जिन इलाकों में सड़क पर कब्जा है। उनको चिह्नित कराया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने का जल्द ही अभियान चलवाकर फुटपाथ को खाली कराया जाएगा। फुटपाथ के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
- संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने के बीच अतिक्रमण।- फोटो : Samvad

छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने के बीच अतिक्रमण।- फोटो : Samvad

छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने के बीच अतिक्रमण।- फोटो : Samvad

छतरी चौराहे से सुनगढ़ी थाने के बीच अतिक्रमण।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें