फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 12 घंटे बाधित रही 35 सौ उपभोक्ताओं की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रामलीला टाउन नंबर वन में तकनीकी खराबी आने से इस क्षेत्र के 35 सौ उपभोक्ताओं की बिजली 12 घंटे तक बाधित रही। वैकल्पिक व्यवस्था कर यहां की बिजली को सुचारू किया जा सका। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी कटौती की समस्या बरकरार रही।
विज्ञापन

शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। रोजाना हो रहे फाॅल्ट से उपभोक्ताओं को घंटों बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। शहर में नाला निर्माण कार्य हो रहा है। शनिवार की सुबह छह बजे डिग्री कॉलेज चौराहे के समीप हो रहे नाला निर्माण के दौरान रामलीला टाउन नंबर वन की अंडरग्राउंड केबल में सरिया फंस गया। जिससे वहां फाॅल्ट हो गया। फाॅल्ट होते ही सप्लाई को बंद कर दिया गया।
जिससे शहर के 35 सौ उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। कर्मचारी दिन भर फाॅल्ट को सही करने की जद्दोजहद में लगे रहे, लेकिन फाॅल्ट सही नहीं होने से शाम छह बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर यहां की सप्लाई को सुचारू किया जा सका। इसके बाद भी बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

इससे शहर बाजार गेट, लाल रोड, खैरूल्लाशाह, मदीनाशाह, नई बस्ती, काला मंदिर, नई बस्ती सहित कई इलाके प्रभावित रहे। वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज, गोदवरी स्टेट, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, सिविल लाइंस साउथ आदि इलाकों में भी बिजली कटौती की गई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि टाउन नंबर वन में फाॅल्ट आया था। जिससे वहां की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें