फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 16 माह में पूरा नहीं हो सका 14 किमी लंबा मार्ग, 20 गांव के लोग झेल रहे दुश्वारियां

विज्ञापन
शाहगढ़ पुल का धंसने लगा संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। 20 गांवों की 50 हजार आबादी को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए मंजूर हुए कलीनगर-शाहगढ़ मार्ग का 16 माह बीतने के बाद भी काम अधूरा है। 14 किमी दायरे में कई जगह मार्ग अधूरा होने से लोग परेशान हैं। वहीं इस दायरे में पड़नी वाली पुलिया का काम भी शेष है। दुश्वारियों के बीच आवागमन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि अफसरों की अनदेखी के चलते कार्य अधूरा है।
विज्ञापन

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग से कलीनगर होते हुए शाहगढ़ से सकरिया असम हाईवे तक जाने वाले करीब 14 किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत कई साल से खस्तहाल थी। मार्ग पर गहरे गड्ढों हो गए थे। इस मार्ग से करीब 20 गांवों के 50 हजार लोगों की आवाजाही होती है। वहीं शाहगढ़ क्षेत्र के लोग तहसील मुख्यालय जाने के लिए भी इस मार्ग का प्रयोग करते हैं।
ग्रामीणों की मांग के बाद वर्ष 2024 की शुरुआत में लोक निर्माण को कार्य की मंजूरी मिली। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया, लेकिन लेटलतीफी के चलते कार्य की रफ्तार नहीं बढ़ सकी। इससे 16 माह बीतने के बाद भी कार्य अधूरा है। करीब दो किलोमीटर दायरे में मार्ग के निर्माण के साथ पुलिया बननी भी शेष हैं। वहीं विभाग की ओर से 95 फीसदी कार्य पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


20 गांवोंं के लोगों को रही परेशान
कलीनगर तहसील से जुड़े करीब 20 गांवों के लोग तहसील मुख्यालय और असम हाईवे आने-जाने के लिए इस मार्ग का ही प्रयोग करते हैं। इसमें शाहगढ़, करनापुर, सकरिया, चांदूपुर, चार्तुभोजपुर, कटपुरा, भोपतपुर, अभयपुर, अमृतादिलीपपुर समेत 20 गांवों के लोग की नियमित आवाजाही होती है। मार्ग का निर्माण अधूरा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिर धंसने लगा पुल का संपर्क मार्ग
शाहगढ़ क्षेत्र में बने पुल का संपर्क मार्ग बाढ़ के समय कट गया था। कई माह तक कटे मार्ग पर आवागमन बंद रहा। ग्रामीणों की परेशानी को देख विभाग की ओर से कटे मार्ग की मरम्मत करा दी गई, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था न होने पर मार्ग फिर धंसने लगा।

लंबे समय बाद भी मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इससे क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। पूर्व में कटे पुल का संपर्क मार्ग मरम्मत के बाद फिर धंसने लगा है।
- सोनू

मार्ग का निर्माण पूरा होने की लंबे समय से उम्मीद लगाई जा रही है, लेकिन लापरवाही के चलते कार्य अब तक अधूरा है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
- रशीद अहमद

कलीनगर-शाहगढ़ रोड का निर्माण 95 फीसदी पूरा हो चुका है। दो किलोमीटर दायरे में मार्ग और एक पुलिया का निर्माण शेष है। जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।
- अजय सिंह, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग

शाहगढ़ पुल का धंसने लगा संपर्क मार्ग। संवाद

शाहगढ़ पुल का धंसने लगा संपर्क मार्ग। संवाद

शाहगढ़ पुल का धंसने लगा संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें