फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत, परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप

Sun, 07 Sep 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी रामकिशोर (70) पुत्र मनीराम की बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। बुजुर्ग के छोटे पुत्र ने परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी, इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकिशोर के छोटे पुत्र रोहित ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसकी पत्नी के मायके पक्ष के लोग, उसका भाई और भाभी अक्सर पिता रामकिशोर को प्रताड़ित करते थे। इस प्रताड़ना से वह आहत रहने लगे और बीमार पड़ गए। करीब चार दिन पूर्व उन्हें हृदय संबंधी समस्या हुई, इसके चलते उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें