फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की चपेट में आकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद क्षेत्र में रिछा मार्ग पर हुआ हादसा, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। जहानाबाद-रिछा मार्ग पर हुए हादसे में गांव भान डांडी निवासी फारूक अहमद के 12 वर्षीय पुत्र राहिद की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर साइकिल से घर से खेत पर जा रहा था। पोस्टमॉर्टम से इन्कार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राहिद कक्षा सात का छात्र था। शनिवार को वह घर से खेत पर जाने के लिए साइकिल से निकला था। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें