फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय टॉप टेन में पुष्प की नौ छात्राएं

विज्ञापन
पुष्प इंस्टीट्यूट की मेधावी छात्राएं। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट की गृह विज्ञान की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विश्वविद्यालय टॉप किया। यह पहली बार हुआ है कि पीलीभीत जनपद के पुष्प इंस्टीट्यूट की नौ छात्राएं बीएससी गृह विज्ञान में विश्वविद्यालय टॉप टेन की सूची हुई।
विज्ञापन

बुधवार को जारी विश्वविद्यालय टॉपर लिस्ट में बीएससी (गृह विज्ञान) अंतिम वर्ष की दीया अग्रवाल ने 83.17 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, अंजू देवी ने 82.92 फीसदी अंक द्वितीय, महविश ने 82.67 फीसदी अंक तृतीय, पल्लवी गंगवार ने 82.21 फीसदर अंक चतुर्थ, शिवानी कश्यप ने 81.03 फीसदी अंक पांचवा, मेधावी गंगवार ने 80.71 फीसदी अंक छटा व शूबी ने 80.64 फीसदी अंक सातवां स्थान प्राप्त किया है। वही प्रियंका गंगवार ने 80 फीसदी अंक, वीरा ने 79.92 फीउी अंक प्राप्त कर नवां और दसवां स्थान प्राप्त किया। सभी छात्राओं ने सफलता का श्रेय योग्य शिक्षकों की कड़ी मेहनत व अपने माता-पिता के सहयोग को दिया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एसपीएस संधू ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा का कोई विकल्प नहीं होता है, कोई भी व्यक्ति बिना शिक्षा के चरम ऊंचाइयों को नहीं छू सकता, डॉ. संधू ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह में पुष्प इंस्टीट्यूट की बीएससी (गृह विज्ञान) तृतीय वर्ष की छात्रा दीया अग्रवाल को गोल्ड मेडल भी मिलेगा ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मो. सलीम, उप प्राचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला, गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. पूजा सक्सेना, प्रशासनिक हेड अनुज भटनागर, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार, एकेडमिक हेड मिस्बाह खान सहित समस्त प्रवक्तागण ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें