फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर ईको-डीसीएम की भिड़ंत, दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
मोहम्मद नाजिम फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
्रजहानाबाद/पीलीभीत। बरेली से लौट रही ईको कार की सोमवार अल सुबह तीन बजे खमरिया पुल के पास सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन पलट गए। हादसे में ईको सवार नसीम मियां (30), मोहम्मद नाजिम (32) निवासी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी वसीम ने बताया कि उसका भाई नसीम, मोहल्ले के ही नाजिम और मोहम्मद मियां उर्फ नन्हे बरेली की एक फूड कंपनी से भैंस का मीट लेकर सुबह तीन बजे लौट रहे थे। इधर, पीलीभीत से पूरनपुर की ओर एक डीसीएम जा रही थी। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव खमरिया पुल के पास दोनों वाहन अमान-सामने भिड़ हो गए और पलट गए। ईको नाजिम चला रहा था। हादसे में नसीम और चालक नाजिम की मौत हो गई और मोहम्मद मियां गंभीर रूप से घायल हो गया। डीसीएम में बर्तन भरे हुए थे। चालक मौके से भाग गया था। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
छह माह पहले ही हुई थी नाजिम की शादी
परिवार वालों ने बताया कि नाजिम की शादी छह माह पहले ही रिजवाना के साथ हुई थी। मगर इस दुर्घटना से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। नाजिम की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नसीम की दो साल पहले शादी फरजाना के साथ हुई थी। उसका आठ माह का मासूम पुत्र है। नसीम की मौत से सभी बदहवास हैं।

नसीम फाइल फोटो।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें