ई-रिक्शा गिरते ही आसपास के दुकानदारों ने नाले में गिरे लोगों को बमुश्किल निकाला। हादसे में चारों लोगों को हल्की चोटें आईं। चोक नाले में गिरने से सभी लोग पूरी तरह से गंदे हो गए। आसपास के लोगों ने दंपती व बच्चे को अपना बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए दिया। इसके बाद नगर पालिका से पहुंची जेसीबी मशीन ई-रिक्शा नाले से निकाला जा सका। सूचना मिलते ही आशू के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।
जर्जर सड़क बन रही हादसे का कारण
मौके पर मौजूद व आस-पास के दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से गैस चौराहे से लाल रोड को जाने वाले तिराहे तक सड़क पूरी तरह से जर्जर है। जिससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही एक निजी स्कूल की छात्रा भी इस नाले में साइकिल समेत गिर गई थी। फिर भी यह मार्ग सही नहीं कराया जा रहा है।
पुलिया पर नहीं रेलिंग
जहां पर हादसा हुआ वहां पुलिया है। आस पास के लोगों ने बताया कि यहां रात में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रेलिंग न होने के कारण वाहन सीधे नाले में गिरते हैं। व्यापारी अकरम ने बताया कि अगर यहां रेलिंग ही लग जाए तो कम से कम लोग नाले में गिरने से तो बचेंगे।