फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टा पशु से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघंचाई। पूरनपुर-बंडा हाईवे पर ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी राजपाल ई-रिक्शा चालक है। शनिवार को वह अपने दोस्त रजत के साथ पूरनपुर गया था। वापसी में ई-रिक्शा में लुकटिहाई निवासी काशीराम और राहेज भी सवार हो गए। पूरनपुर-बंडा हाईवे पर स्थित घुंघचाई पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा अचानक आए छुट्टा पशु से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में चारों लोग घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। एबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर राजपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। राहगीरों ने छुट्टा पशुओं की वजह से हो रहे सड़क हादसों को लेकर मांग की है कि ऐसे पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें