फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मरम्मत कार्य के चलते बाधित रही 700 उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मरम्मत कार्य के चलते शहर के दो इलाकों के सात सौ उपभोक्ताओं की बिजली करीब पांच घंटे से अधिक गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में इस समय रीवैंप योजना के तहत काम कराया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की अनदेखी के चलते ठेकेदार मनमानी कर रहे है। इसके चलते ठेकेदार के कर्मचारी अपनी मनमर्जी से मोहल्लों में काम शुरू कर दे रहे हैं, जिसकी उपभोक्ताओं को जानकारी तक नहीं होती है। काम शुरू होते ही क्षेत्र की बिजली गुल कर दी जाती है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।
बुधवार को शहर के मोहल्ला बल्लभ नगर और लाल रोड पर बंच केबल डाले जाने का काम हुआ। इससे इन दोनों इलाकों में करीब पांच घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। उपभोक्ता बिजली आने की जानकारी के लिए यहां-वहां फोन करते रहे, जो उन्हें नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजकुंज, सुरभि कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, नई बस्ती, काला मंदिर रोड, चावला चौराहा, अग्रवाल सभा सहित अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की गई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते बिजली बाधित रही। अन्य जगह किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें