फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फॉल्ट होने से शहर के कई इलाकों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार की रात कई इलाकों में फॉल्ट आने से वहां की बिजली आपूर्ति बाधित रही। सूचना पर पहुंची टीम ने वहां मरम्मत कार्य कराकर सप्लाई सुचारु कराई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे रामलीला फीडर के मालगोदाम रोड पर रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे वहां के करीब दो सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने वहां पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर सप्लाई शुरू कराई।
इसके साथ ही शहर की छोटी मार्केट में रखे ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरने से यहां के तीन सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। टीम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर वहां की आपूर्ति सुचारु कराई। इसके अलावा शुक्रवार को शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, आवास विकास, अग्रवाल सभा, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, रामबिहार, काला मंदिर आदि इलाकों में बिजली कटौती का खेल जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामान करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर बिजली गिरने से वह फुंक गया था। इसके अलावा अन्य जगह कहीं कोई फॉल्ट नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें