फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कम लोड फैक्टर वाले मार्गों पर चालक-परिचालक होंगे चिह्नित, मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज डिपो की आय बढ़ाने और बसों के संचालन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए विभागीय स्तर पर कवायद शुरू की गई है। इसके तहत कम लोड फैक्टर वाले मार्गों को चिह्नित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही इन मार्गों पर संचालित बसों के चालक-परिचालकों से स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज की आय में बढ़ोतरी के लिए लोड फैक्टर को महत्वपूर्ण माना जाता है। जिन मार्गों पर बसों में यात्रियों की संख्या कम रहती है, वहां लोड फैक्टर प्रभावित होता है। इससे विभाग को अपेक्षित आय नहीं मिल पाती है। ऐसे में अफसरों की ओर से संबंधित मार्गों को चिह्नित कर वहां बसों के संचालन की स्थिति की समीक्षा करने को कहा गया है। विभागीय अफसरों का कहना है कि कम लोड फैक्टर वाले मार्गों पर तैनात चालक-परिचालकों से जवाब मांगा जाएगा। उनसे यात्रियों की कम संख्या और कम आय के कारणों की जानकारी ली जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभागीय स्तर पर इस व्यवस्था को लागू करने का उद्देश्य चालक-परिचालकों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही डिपो की आय में सुधार करना है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि डिपो की आय बढ़ाए जाने के लिए विभागीय स्तर से यह कदम उठाया गया है। लापरवाही मिलने पर संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें