फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मातृ भूमि योजना में दानकर्ता को मिलेगा 40 फीसदी तक अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पंचायती राज विभाग की ओर से मातृ भूमि योजना के तहत काम कराने वाले दानकर्ताओं को अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में व्यक्ति, व्यक्तियों का समूह, एनआरआई, गैर सरकारी संगठन, निजी संस्थाएं अगर ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य कराना चाहते हैं तो उन्हें सरकार की ओर से कुल लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। प्रावधान के तहत दानकर्ता के नाम का शिलापट ग्राम पंचायत में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने को लेकर शासन स्तर से विशेष निगरानी की जा रही है। एक के बाद एक नई योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में 720 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब गांव के विकास कार्याें में भागीदारी करने वाले लोगों को अनुदान देकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इससे गांव के विकास कार्याें में तेजी लाई जा सके। शासन स्तर से आदेश मिलते ही इस योजना को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। इससे गांव में बेहतर कार्य कराए जा सकेंगे।




शासन स्तर से यह कार्य हैं प्रस्तावित

ग्राम पंचायत में दानकर्ता सीसी रोड व इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट, सीसी कैमरा, सोलर एनर्जी, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय व शेड, खेल मैदान, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पार्क, ओपन जिम, जलाशय का सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था, जल संरक्षण संबंधित कार्य, पुस्तकालय, सामुदायिक भवन, बरात घर, सभागार, वृद्धाश्रम, कौशल व आजीविका संबंधित प्रशिक्षण केंद्र, स्मार्ट क्लॉस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण और अन्य विकास कार्याें को करा सकेंगे।
विज्ञापन





दानकर्ता स्वयं करा सकते योजना में पंजीकरण

दानकर्ता मातृ भूमि योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं ही पंजीकरण करा सकते हैं। दानकर्ता को मातृ भूमि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर वेब पेज पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और दाता का प्रकार आदि सूचनाओं को अपलोड कर अपना पंजीकरण कराना होगा।




शासन स्तर से आदेश आने के बाद कवायद तेज कर दी गई है। ग्राम पंचायतों के विकास कार्याें में भागीदारी करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। योजना के तहत गांव में अधिक से अधिक विकास कार्य संभव हो सकेंगे। - रोहित भारती, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें