फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नहीं आईं चिकित्सक, इंतजार के बाद लौटे मरीज

विज्ञापन
गजरौला पीएचसी पर खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गजरौला। पीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक की मनमानी के चलते ग्रामीणों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे तक चिकित्सक नहीं आईं। इंतजार के बाद मरीज मायूस होकर लौट गए।
मंगलवार को जब सभी सीएचसी का निरीक्षण किया जा रहा था तो यहां की पीएचसी पर चिकित्सक नदारद थीं। अस्पताल जाकर देखा तो पैथोलॉजी लैब में कोई नहीं था। संविदा डॉक्टर निशा साना भी मौजूद नहीं थी। आयुष फार्मासिस्ट छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल वार्ड बॉय और चौकीदार जमुना प्रसाद के सहारे चलता मिला। चिकित्सक के न आने से काफी मरीज दोपहर 12 बजे इंतजार करने के बाद लौट गए। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें