पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति, संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में अंतर विभागीय समिति की प्रथम साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई।
इसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारी ने जेनेटिक रोगों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। डीएम ने जिले में रैबीज से होने वाली मौत के कारणों की जानकारी ली। सभी गांवों में साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए। संवाद