बरखेड़ा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरिया पचपेड़ा में कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए गठित टीम ने गांव पहुंचकर विकास कार्याें का निरीक्षण किया। शिकायत कर्ता व अन्य ग्रामीणों से बात की।
गांव खजुरिया पचपेड़ा के कुछ ग्रामीणों ने कई माह पूर्व ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्याें में गड़बड़ी की शिकायत की थी। तत्कालीन डीएम ने टीम गठित कर जांच कराई। आरोप सही मिलने पर प्रधान के अधिकार सीज कर दिए। अंतिम जांच के लिए टीम का गठन किया गया।
बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड प्रेम कुमार गौतम व परियोजना निदेशक पवन सिंह गांव पहुंचे। प्रधान की ओर से कराए गए विकास कार्याें का लेखा-जोखा देखा। साथ ही शिकायतकर्ता से बात कर ग्रामीणों से जानकारी ली। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकारी केपी सिंह, पवन पटेल, रामावीर, करन सिंह नबियाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।