फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडलायुक्त ने परखी खमीर फैक्टरी के निर्माण की स्थिति, दिए कई निर्देश

विज्ञापन
भरा पचपेड़ा में निर्माणाधीन खमीर फैक्ट्री का निरीक्षण करती कमिश्नर सौम्या अग्रवाल।स्रोत:सूचना व
विज्ञापन
पीलीभीत। भरापचपेड़ा स्थित निर्माणाधीन खमीर फैक्टरी का मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को डीएम संजय कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया। मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी जुटाने के साथ ही शेष कार्याें को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से अवगत कराया कि जनपद के भरापचपेड़ा में 1200 एकड़ भूमि अधिगृहीत की गई है। जिसमें 951 एकड़ भूमि का विकास करने के साथ ही उद्योग के लिए भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा।
इसी में से 250 एकड़ भूमि वर्ष 2021 में विश्व की प्रख्यात एबी मौरी कंपनी को उपलब्ध कराई है। उक्त कम्पनी द्वारा यहां खमीर का उत्पादन कर देश और विदेशों में भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 तक उत्पादन पूर्ण रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी की ओर से करीब डेढ़ हजार करोड़ का निवेश जनपद में किया जाएगा।
विज्ञापन

खमीर फैक्टरी के क्षेत्र में उद्यमियों की सुविधा के लिए एक ही स्थान पर पक्की सड़क, नालियों, फायर स्टेशन, पुलिस प्रशासनिक भवन, इंट्री गेट के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। फैक्टरी में लगभग क्षेत्र के 5000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।


पंचायत सहायक की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश
अमरिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्लिया में शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. सौम्या अग्रवाल ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सहायक परमिंदर कौर के बिना अनुमति विदेश जाने पर उसकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।
विकास खंड क्षेत्र के गांव बल्लिया में मंडलायुक्त डॉ. सौम्या अग्रवाल व डीएम संजय कुमार सिंह ने पहुंचकर सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गोद भराई कार्यक्रम के अंतर्गत नन्हे-मुन्नों को खीर खिलाई और केक काटकर बच्चों का जन्मदिन मनाया। बच्चों को उपहार भी भेंट किए।
इस दौरान मंडलायुक्त ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी न होने पर पंचायत सचिव राम प्रकाश गंगवार व प्रधान परमिंदर सिंह प्रिंस को गांव में डुग्गी पिटवाकर इस संंबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने गांव में मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान ने मंडलायुक्त को गुरुनानक देव का चित्र भेंट किया। इस मौके पर एसडीएम मयंक गोस्वामी, सीडीओ केके सिंह, डीडीओ संजय यादव, श्रम रोजगार वंदना सिंह, खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव, एसपीओ आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें