फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रकाश पर्व पर सजे दीवान, गुरु की महिमा का किया बखान

Sat, 16 Nov 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के छेवी पातशाही गुरूद्धारा में सजा गुरू का दीवान।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत/बीसलपुर। गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में दीवान सजाने के साथ ही गुरु की महिमा का बखान किया गया। शहर में बरेली गेट के पास स्थित छेवी पातशाही गुरुद्वारा में दीवान सजा।
विज्ञापन

रागी जत्थों ने कीर्तन और गुरुवाणी का बखान किया। लंगर का आयोजन भी किया गया। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया, मझोला में भी कई कार्यक्रम हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अमरिया क्षेत्र के गुरुद्वारा में माथा टेका।


बीसलपुर के गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ का शुक्रवार को सुबह विश्राम हो गया। शाहजहांपुर से गुरजंट सिंह के नेतृत्व में आए रागी जत्थे ने श्रद्धालुओं को गुरुनानक देव के जीवन के बारे में बताया। लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। व्यवस्था में गुरुद्वारा के जत्थेदार सतनाम सिंह ,अमरीक सिंह, प्रेम सिंह और इंद्रजीत सिंह आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


फोटो: 29
रागी, कीर्तनी जत्थों ने किया गुरु की महिमा का बखान
पूरनपुर। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में दीवान सजाया गया। इसमें रागी, कीर्तनी जत्थों और कथावाचकों ने गुरुनानक देव जी के जीवनपर प्रकाश डाला। गुरु की महिमा का बखान किया।

प्रकाश पर्व को लेकर नगर में दो नवंबर से शुरू हुआ प्रभात फेरियोंं का क्रम शुक्रवार को समाप्त हो गया। सुबह साढ़े तीन बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू हुई प्रभातफेरी मोहल्ला चौक में जसवंत सिंह के घर पहुंची। यहां रागी, ढाडी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बुधवार को रखे गए श्री अखंड पाठ का विश्राम हुआ। मुख्य ग्रंथी बूटा सिंह ने प्रवचन दिया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के अध्यक्ष रणजीत सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, मनजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे। भगवंतापुर मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में भी गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आवाहन किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका
अमरिया। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा नानकसर बड़ेपुरा में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा नानकसर में चल रही अखंड पाठ साहिब जी की लड़ी के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका। बाबा मोहन सिंह का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिंह उर्फ श्याम सिंह, मनजीत सिंह ग्रेवाल दिल्ली वाले, करनजीत आदि मौजूद रहे।

पीलीभीत के छेवी पातशाही गुरूद्धारा में सजा गुरू का दीवान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें