फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला क्रीड़ा रैली कल से, बेसिक के शिक्षक भी करेंगे सहयोग

विज्ञापन
पीलीभीत के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में जिला क्रीड़ा समिति की बैठक लेते जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 15, 16 और 17 सितंबर को प्रस्तावित जिला क्रीड़ा रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बार रैली में माध्यमिक के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने कहा कि 2024-25 की जनपदीय क्रीड़ा रैली के आयोजन की तिथि 15, 16 और 17 सितंबर प्रस्तावित की गई है। अध्यक्षता कर रहे डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने कहा कि मंडलीय क्रीड़ा रैली की तिथि में बदलाव होने पर इसमें परिवर्तन किया जा सकता है। रैली संयोजक इकरा पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखलाख हसन खां ने रैली से पूर्व ही समिति गठन की बात कही।
बैठक में रैली से पूर्व बच्चों की आवासीय व्यवस्था, खेल के मैदान, पुरस्कार संबंधी चर्चा की गई। डीआईओएस ने कहा कि इस वर्ष रैली के आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग से भी शारीरिक शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा। रैली सह संयोजक का दायित्व हाफिज रहमत खान इंटर कॉलेज चंदोई को दिया गया। ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


समापन पर डीआईओएस ने टेबल का शुभारंभ टेबल टेनिस खेलकर किया। इस दौरान जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनीता रानी, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगेठेर के प्रधानाचार्य योगेश कुमार, रीना मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें