फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ऑनलाइन बुकिंग में बाधा, ओटीपी में अटकती रसोई गैस

Wed, 11 Mar 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदाम पर खाली सिलेंडर ले पहुंचे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में भले ही रसोई गैस की किल्लत न होने का दावा किया जा रहा है। मगर, ऑनलाइन बुकिंग में आ रही बाधा और ओटीपी का न आना उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा रहा है। ग्रामीण इलाके में कई घंटे इंतजार के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। शहर और कस्बों की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ और गैस लेकर पहुंची गाड़ी के पास लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है। उधर, कामर्शियल गैस सिलिंडर की बुकिंग बंद हो जाने से होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे शहर की पीलीभीत गैस एजेंसी पर कुछ उपभोक्ता मौजूद थे। बताया कि गैस की बुकिंग नहीं हो रही है। मंगलवार से प्रयास कर रहे हैं। जाटों वाला चौराहा के पास की गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं भी भीड़ लगी थी। कोई बुकिंग तो किसी ने अन्य समस्या बताई। एजेंसी संचालक ने बताया कि रसोई गैस की उपलब्धता पर्याप्त है। किसी तरह की किल्लत नहीं है। एप पर काम होने की वजह से बुकिंग में दिक्कत आ रही होगी। उन्होंने यह भी बताया कि कामर्शियल सिलिंडर का सिर्फ चार से पांच दिन का स्टॉक ही रह गया है।



फोटो: 18
कार्रवाई की चेतावनी, दुकानों पर ठेलों पर धड़ल्ले से घरेलू गैस का प्रयोग
घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत न हो इसके लिए कामर्शियल की बुकिंग बंद कर दी गई है। मगर शहर में पटरी दुकानदार और कुछ होटलों की भट्ठी रसाेई गैस सिलिंडर से धधक रही हैं। धड़ल्ले से इनका उपयोग किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने पत्र जारी कर घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की चेतावनी तो दी, लेकिन कार्यालय से बाहर निकलकर जांच अब तक नहीं की है।
विज्ञापन


जिले में इतनी एजेंसी और इतने हैं उपभोक्ता
- 39 गैस एजेंसी है जिले में
- 06 से अधिक गैस एजेंसी शहर में संचालित हैं।
- 4.68 लाख घरेलू गैस उपभाेक्ता हैं।
- 678 कामर्शियल गैस उपभोक्ता हैं।

ओटीपी में अटका सिलिंडर
बुधवार की दोपहर दो बजे जहानाबाद कस्बे की गैस एजेंसी और खुले मैदान में खड़े गैस वाहन के पास करीब 50 उपभोक्ता मौजूद थे। कोई चार तो कोई छह किलोमीटर दूर गांव से सिलिंडर लेने पहुंचा था। अफरातफरी का माहौल था। पूछने पर उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले गैस वाहन गांव के करीब तक जाता था। इस समय सिर्फ एक ही गाड़ी कस्बे में आ रही है। सुबह ही आ गए थे, बुकिंग न होने और ओटीपी न आने से सिलिंडर नहीं मिल सका है।
फोटो: 14
गैस सिलिंडर लेने आए थे। बुकिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बता रहे हैं कि अभी मैसेज नहीं आया है। इस वजह से अब तक सिलिंडर नहीं मिल सका।- सनी

फोटो: 13
लाइन में लगे हुए करीब तीन घंटे हो गए है। ओटीपी नहीं आ रहा है। इस वजह से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोग इसे नेटवर्क की समस्या बता रहे हैं।- अब्दुल साकिर, सहगवां नगरिया

फोटो: 12
गैस की बुकिंग ही नहीं हो रही है। एक घंटे से खड़े हैं। गैस वाहन पर आए लोग सही जवाब भी नहीं दे रहे हैं। दो माह पहले सिलिंडर लिया था। आज एक घंटे से प्रयास कर रहे, बुकिंग नहीं हो रही।- हरिश्चंद्र, नवादा

फोटो: 11
करीब दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। ओटीपी नहीं आ रहा है। इस वजह से गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया है।-अनिल कुमार, सरौरा

-
सर्वर की खराबी में तीन दिन से ठप है रसोई गैस की बुकिंग
बीसलपुर। कालाबाजारी करने वाले कुछ लोगों ने गैस की किल्लत का अनुचित लाभ उठाते हुए गैस के सिलिंडर ब्लैक में बेचे हैं। इस बाबत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि नेटवर्क की खराबी ऊपर से ही है। उम्मीद है कि बहुत जल्द नेटवर्क सही हो जाएगा। इसके बाद रसोई गैस की बुकिंग होने लगेगी और उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलने लगेंगे। संवाद

वर्जन
जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की किसी तरह की किल्लत नहीं है। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उपभोक्ताओं को ओटीपी के जरिये ही गैस वितरित की जा रही है। बुकिंग में समस्या का पता नहीं चला। 25 दिन बाद दूसरे सिलिंंडर की बुकिंग हो रही है। घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदाम पर खाली सिलेंडर ले पहुंचे उपभोक्ता। संवाद

शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदाम पर खाली सिलेंडर ले पहुंचे उपभोक्ता। संवाद

शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदाम पर खाली सिलेंडर ले पहुंचे उपभोक्ता। संवाद

शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदाम पर खाली सिलेंडर ले पहुंचे उपभोक्ता। संवाद

शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदाम पर खाली सिलेंडर ले पहुंचे उपभोक्ता। संवाद

शहर के एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदाम पर खाली सिलेंडर ले पहुंचे उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें