फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, ओपीटी के माध्यम से उपलब्ध कराएं सिलिंडर

Wed, 11 Mar 2026 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों और संभावित अव्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को पुलिस लाइन में एएसपी विक्रम दहिया ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। अफसरों ने कहा कि गैस सिलिंडर की किल्लत संबंधी अफवाहें फैल रही हैं। इसे लेकर शासन स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। एएसपी ने संचालकों से कहा कि वे प्रतिदिन गैस सिलिंडरों की रिफिल और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी रखें। उपभोक्ताओं को नियमानुसार केवल ओटीपी के माध्यम से ही सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही एजेंसी से जुड़े सभी हॉकरों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि वे कालाबाजारी, घटतौली या अवैध रिफिलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल न हों। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें