फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों में होगी दिव्यांग बच्चों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने दिए निर्देश, परीक्षण के बाद मिलेंगे प्रमाण पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों की सहूलियत के लिए ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में बच्चों की दिव्यांगता का परीक्षण कर प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
शिविरों के आयोजन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने चिकित्सा, शिक्षा और विकास विभाग के अधिकारियों को शिविर की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले छात्र-छात्राओं की दिव्यांगता का परीक्षण भी इन शिविरों में किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को प्रतिभाग कराया जाए। उन्होंने सीएमओ और प्राचार्य मेडिकल कॉलेज से कहा कि कि उन्हीं चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाए जो अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र जारी कर सकें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर शिविर लगाए जाएं। दिव्यांगता का परीक्षण कर उसके प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। रोस्टर जल्द जारी किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, सीएमएस, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समन्वयक राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें