अमरिया। कस्बे में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को परेवा वैश्य और दियोरनिया की टीम के लीग मैच खेला गया। इस मैच में दियोरनिया की टीम ने परेवा को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा वैश्य की टीम 12.3 ओवरों में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दियोरनिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10.4 ओवरों में 113 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। दियोरनिया की ओर से मोंटी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, मोहम्मद आरिफ, परवेज मलिक, रफीकुल, सलमान,मोईद खां, राशिद अंसारी सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। संवाद