फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान खरीद में घपलेबाजी का आरोप लगाकर दिया धरना

Tue, 30 Sep 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने धान खरीद में राइस मिलरों पर घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सात सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धान खरीद में गड़बड़ी और किसानों की अन्य समस्याओं के विरोध में मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि बाजार में धान की आवक शुरू होते ही किसानों का शोषण होने लगा है। समर्थन मूल्य से सात सौ रुपये कम पर धान की खरीद की जा रही है।
बगैर मंडी शुल्क जमा किए कई व्यापारी लखीमपुर, शाहजहांपुर से धान खरीद कर एक ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रालियां लगाकर ला रहे है। धरना के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को दिए सात सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मंडी सचिव ने नोटिस जारी कर तलब किया स्पष्टीकरण

भाकियू (टिकैत) युवा के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने खाद्य विपणन अधिकारी को पत्र भेजकर एक राइस मिलर पर धान खरीद मेें एक क्विंटल पर एक किलोग्राम धान काटने की शिकायत की थी। इस पर खाद्य विपणन अधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश मंडी सचिव को दिए। मंडी समिति के सचिव ने राइस मिलर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।



चकरोड से खनन होना बताने पर भाकियू नेताओं में रोष

पिछले दिनों हजारा थाना क्षेत्र में रेत के खनन के विरोध पर किसान की हत्या के मामले में भाकियू नेताओं ने रोष व्यक्त किया। भाकियू नेता स्वराज सिंह ने कहा कि किसान की मौत पर राजस्व विभाग का कोई अफसर घटना स्थल पर नहीं गया। लेखपाल से रिपोर्ट लेकर नदी से रेत खनन को चकरोड से खनन होना बता दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भारी मात्रा में खनन हो रहा है। शाहजहांपुर से खनन माफिया डंपरों से मिट्टी लाकर क्षेत्र में डाल रहे है। धनाराघाट रोड पर सुबह होते ही खनन माफियाओं के ट्रैक्टर-ट्राॅली दौड़ने लगते हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें