अमरिया के रामलीला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में भजन गाती कलाकार खुशबू राधा । स्रोत - आयोजक
अमरिया। कस्बे के रामलीला मैदान पर मंगलवार रात श्री श्याम सेवा समिति ओर से श्री खाटू श्याम भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन, ग्वालियर व गाजियाबाद से आए कलाकारों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
वृंदावन से आए अमन मिश्रा ने श्याम नाम का अमृत है हमें पीना नहीं आए, प्रभु ने हमें जिंदगी तो दी लेकिन हमें जीना नहीं आए भजन सुनाया। श्याम बाबा ने बुलाया है हमको तो जाना है भजन पर श्रद्धालु झूमते दिखे। गाजियाबाद से आई राधा खुशबू ने आपके आने से ही देवा काम सभी बन जाएंगे, सभी देवता झट से अपने आसन पर आ जाएंगे भजन सुनाया।
ग्वालियर के मनोहर शर्मा ने खाली कोई न लौटा जो सच्चे मन से आया, हाथ बाबा का उसने सदा सर पर पाया भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल गुप्ता, विशाल गुप्ता, सूरज गुप्ता, चंद्र प्रकाश शर्मा, हिमांशु, विभोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।