फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सशुकल घर पहुंच गया लापता युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। तरबूज खरीदने जाने की बात कहकर लापता हुआ कस्बे के वार्ड-आठ निवासी सलमान मंगलवार की रात करीब 10 बजे सकुशल घर पहुंच गया। बताया कि वह घूमने के लिए नेपाल चला गया था।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड-आठ निवासी सलमान (25) पुत्र बाबू सोमवार की दोपहर दो बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह नदी के किनारे खेतों पर तरबूज खरीदने जा रहा है। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह उसकी बाइक देवहा नदी के किनारे पेड़ के नीचे खड़ी मिली।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 10 बजे सलमान घर पहुंच गया। गुमशुदगी मामले की जांच कर रहे एसआई सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि युवक ने घूमने के लिए नेपाल जाने की बात बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें