बीसलपुर। गांव परसिया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का विभागीय भवन बनाया जाएगा। इससे आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा।
ग्राम प्रधान प्रेमशंकर राठौर ने बताया कि अभी आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्राथमिक विद्यालय के एक छोटे कमरे में किया जा रहा है। इससे संचालन बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा है। काफी प्रयास के बाद बाल विकास परियोजना के तहत गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का विभागीय भवन बनाया जाएगा। विभाग से धनराशि आवंटित होते ही विभागीय भवन बनना शुरू हो जाएगा। संवाद