फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो सीएचसी में एक्स-रे मशीन लगाने के लिए शासन को भेजी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नेपाल सीमा से सटे माधोटांडा और जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को जल्द डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलने लगेगी। दोनों बड़े सीएचसी होने के बावजूद यहां अब तक डिजिटल एक्स-रे सेवा उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों केंद्रों पर यह सुविधा शुरू कराने के लिए शासन को मांग भेज दी है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद क्षेत्रीय मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले के कई ऐसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जहां लंबे समय से एक्सरे सुविधा नहीं है। इसमें माधोटांडा और जहानाबाद सीएचसी भी शामिल हैं। माधोटांडा ग्राम पंचायत की आबादी करीब 50 हजार है, इसके अलावा नेपाल सीमा से सटे इलाके में बसे गांवों तक के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए माधोटांडा सीएचसी पहुंचते हैं। चोटिल होने या अन्य परिस्थितियों में सीएचसी में एक्सरे की सुविधा न होने से मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए 12 किलोमीटर दूर पूरनपुर या जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। यही स्थिति जहानाबाद सीएचसी में है।
जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या को दूर करने के लिए पैरवी की। इसके बाद मरीजों की समस्याओं काे दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन की सुविधा मुहैया कराने के प्रयास शुरू कर दिए। सीएमओ डॉ आलोक शर्मा ने बताया कि जहानाबाद और माधोटांडा सीएचसी में एक्सरे मशीन लगाने के लिए शासन स्तर पर डिमांड भेजी गई है। जल्द ही इसपर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें