बिलसंडा। थाना क्षेत्र के हरायपुर गांव में तालाब में युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी कर शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र हरायपुर गांव निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र सोहनपाल घर पर अकेले रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार उसके भाई व परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहकर काम करते हैं। शनिवार सुबह गांव के निकट रोड किनारे स्थित तालाब में उसका शव उतराता मिला। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर मृतक के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद