फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दौराई एक्सप्रेस का प्लेटफाॅर्म अचानक बदला, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

Wed, 26 Mar 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दौराई एक्सप्रेस की प्लेटफाॅर्म संख्या बदलने से सोमवार रात 7.22 बजे स्टेशन परिसर पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ते हुए नजर आए। जानकारी पर मंगलवार सुबह सीनियर डीसीएम ने स्टेशन पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

दौराई एक्सप्रेस ट्रेन अक्सर प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ही आती है। लेकिन, पीलीभीत स्टेशन पर सोमवार रात 7.22 बजे आई ट्रेन अचानक से दो पर आ गई। बताया जा रहा है कि इसका एलाउंस भी ट्रेन के आने से कुछ मिनट पूर्व ही किया गया है। इस ट्रेन का ठहराव भी स्टेशन पर महज पांच मिनट के लिए है।
ऐसे में ट्रेन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर पहुंचने की जानकारी लगने पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए रेल की पटरियां कूदकर प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर पहुंचे, तो वहीं कुछ लोग सीढि़यों से इस प्लेटफाॅर्म पर पहुंचे। ऐसे में कुछ यात्री चलती ट्रेन में इसमें सवार हुए। वहीं कुछ यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें