फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रेलवे के ठेका मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 25 Mar 2025 02:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेन से कटकर ठेका मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेल ट्रैक पर काम कर रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
देवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह रेलवे में ठेका पर काम करता था। हादसा मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर गांव नवादा महेश और अमखिरिया के बीच हुआ। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी देवेंद्र (30) पुत्र महेश कुमार रेलवे में ठेकेदार की ओर से मजदूरी करता था। सुबह वह शाहजहांपुर से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी उसका शव भोपतपुर स्टेशन लाए। पता चला तो परिजन भी आ गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें