फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, आधा घंटे बाद आग पर पाया काबू

Fri, 08 Aug 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के असम हाईवे से सटी कांशीराम कॉलोनी के एक आवास में खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर में आग लगने से खलबली मच गई। आग की लपटें देख कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अमन अपने आवास में अकेला रहता है। बताया जाता है कि बुधवार रात वह रसोई में खाना बना रहा था। इस दौरान सिलिंडर में अचानक आग लग गई। पहले अमन ने आग बुझाने का प्रयास किया, सफलता न मिलने पर उसने सिलिंडर को किचन से हटाकर बालकनी की ओर खिसकाया। आग की लपटें देख भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ को हटाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। दमकल की टीम ने पहले सिलिंडर को हटाया और फिर आग पर काबू पाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि दमकल की टीम ने प्रयास कर आग पर समय रहते काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान पानी की किल्लत देखने को मिली। कॉलोनी में अधिकांश हैंडपंप खराब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें